October 12, 2026

PATNA : महात्मा गांधी के शहादत दिवस पर कृषि कानून के खिलाफ कांग्रेस ने बनायी मानव श्रृंखला

congress-human-chain-bihar

पटना। महागठबंधन द्वारा महात्मा गांधी के शहादत दिवस पर तीन कृषि कानून के खिलाफ मानव श्रृंखला बनाने के आह्वान पर शनिवार दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा सदाकत आश्रम के सामने मुख्य सड़क पर करीब पांच सौ कार्यकर्ताओं ने मानव श्रृंखला बनायी। कांग्रेसी लगातार काले कृषि कानून के खिलाफ नारे लगा रहे थे। सभी के हाथ में तख्तियां एवं कांग्रेस पार्टी के झंडे थे।
इस मानव श्रृंखला का नेतृत्व प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष श्याम सुन्दर सिंह धीरज एवं डॉ. समीर कुमार सिंह ने किया। इसमें विधान पार्षद प्रेमचन्द्र मिश्र, विधायक इजहारूल हुसैन, मीडिया विभाग के अध्यक्ष एचके वर्मा प्रवक्ता राजेश राठौड़, पूर्व मंत्री डॉ. ज्योति, पूर्व विधायक प्रमोद कुमार सिंह, पूर्व विधान पार्षद लाल बाबू लाल, किसान कांग्रेस के अध्यक्ष अजय सिंह, उपाध्यक्ष रेणु सिंह, डॉ. घनंजय शर्मा, रीता सिंह, उर्मिला सिंह नीलू, राजन प्रसाद यादव, आनंद माधव, डॉ. पुरूषोत्तम मिश्र, अरविंद लाल रजक, शकीलुर रहमान, पटना ग्रामीण कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. आशुतोष शर्मा, पटना महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष शशि रंजन, अनोखा देवी, सुनील कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन शरीक हुए।

You may have missed