भाजपा नेता का घिनौना चेहरा : महिला संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ाया, लोगों ने दोनों को जमकर पीटा

कटिहार। बिहार चुनाव के बीच भाजपा नेता का एक ऐसा घिनौना चेहरा सामने आया है, जिसे जानकर आप भी चौंक जाएंगे। इस कथित भाजपा नेता की कारस्तानी जानकर हर कोई हतप्रभ है। घटना पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है। कटिहार जिला के आजमनगर थाना क्षेत्र के धूम नगर में एक महिला के साथ कथित रूप से भाजपा नेता को आपत्तिजनक हालत में लोगों ने पकड़ा और दोनों की जमकर पिटाई की। इस घटना में महिला के परिजनों और लोगों ने आक्रोशित होकर जमकर बवाल भी काटा।
मिली जानकारी के अनुसार, उक्त नेता भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के आजमनगर प्रखंड के युवा अध्यक्ष मोहम्मद मिनहाज आलम बतायाय जाता है, उसका महिला के साथ अतरंग संबंध था। घटना के संबंध में महिला के ससुर ने बताया कि अक्सर मिनहाज उनके बेटे की गैरमौजूदगी में उनके घर पर आता था, कई बार तो उन लोगों के सो जाने के बाद भी रात में घर पर आ जाता था। बीते रात उन्होंने दोनों को आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ लिया। बताया जाता है कि जब मामले की जानकारी हुई तो गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने महिला के साथ भाजपा नेता मिनहाज को पकड़ लिया और आक्रोशित ग्रामीणों ने महिला के साथ-साथ आरोपी भाजपा नेता को रस्सी से बांधकर बुरी तरह से पिटाई की। फिलहाल मामला पुलिस तक नहीं पहुंचा है।

About Post Author

You may have missed