August 14, 2026

फतुहा : 50 में से 7 कोरोना पॉजिटिव, महिला वार्ड पार्षद तथा पत्रकार भी शामिल

फतुहा। रविवार को पीएचसी में पटना से आए तीन सदस्यीय स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कुल पचास लोगों का कोरोना जांच के लिए सैंपल एकत्र किया। इस बार सभी पचास लोगों को एंटीजन किट से जांच की गई। जांच के बाद कुल सात लोग पॉजिटिव बताए गए। जानकारी देते हुए चिकित्सा प्रभारी डॉ. सुधा शंकर राय ने बताया कि एक महिला वार्ड पार्षद, दूसरे वार्ड पार्षद के दो परिजन तथा एक पत्रकार समेत तीन अन्य लोग शामिल हैं। उनके अनुसार सभी पॉजिटिव लोगों को होम कोरोटाइन में रहने की सलाह दी गई है।

You may have missed