फतुहा के तमाम घाट खतरनाक, पूजा के लिए कोई तैयारी नहीं

फतुहा। इस बार स्थानीय प्रशासन के द्वारा फतुहा के लगभग सभी घाट खतरनाक बताए गए हैं। जहां नदी थाना क्षेत्र के छह घाट को खतरनाक बताया गया है, वहीं फतुहा थाना क्षेत्र के कुल 12 घाट को खतरनाक बताया गया है। इनमें नगर परिषद क्षेत्र के 14 घाट भी शामिल हैं। मस्ताना घाट, कटैया घाट, केवला घाट, त्रिवेणी घाट, मोनिया घाट समेत नगर परिषद क्षेत्र के 14 घाट को स्थानीय प्रशासन द्वारा खतरनाक बताया गया है। छठ पूजा के कुछ ही दिन शेष बचे हैं लेकिन किसी भी घाट पर पूजा के लिए कोई तैयारी नहीं की गई है जबकि आने वाले बुधवार से ही छठ पर्व की शुरूआत होनी है। घाटों पर गंदगी की भी अंबार लगे हैं। जिस घाट पर सीढी नहीं है, उस घाट की हालत और भी बदतर व दयनीय है। मस्ताना घाट पर गंगा किनारे सीधे ढाल बनी हुई है।
यही हाल मौनिया घाट की भी है। मस्ताना व मौनिया घाट पर तो मिट्टी का कटाव तथा धंसना अभी भी जारी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि अभी तक किसी भी घाट का स्थानीय प्रशासन द्वारा निरीक्षण भी नहीं किया गया है। पूछे जाने पर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अजय कुमार ने कोविड-19 का हवाला देते हुए बताया कि छठ पर्व को लेकर गाइडलाईन आते ही क्षेत्र के सभी घाटों पर श्रद्धालुओं के लिए उत्तम व्यवस्था की जाएगी।

About Post Author

You may have missed