PATNA : पत्नी ने पंखे से लटक कर दी जान, पति का एक अन्य महिला से था अवैध संबंध, पति गिरफ्तार

खुसरुपुर। अवैध संबंध की आग ने एक और हंसता-खेलता परिवार को तबाह कर दिया है। मामला पटना के खुसरुपुर के वार्ड नंबर 6 का है। जहां एक महिला का शव घर में पंखे से लटका हुआ बरामद किया गया है। मृतक के परिजन ससुराल वालों पर दहेज के लिए गला घोंटकर हत्या का आरोप लगाया है। इस मामले में खुसरुपुर थाना में एफआईआर दर्ज की गई है और पुलिस ने मृतका के पति को गिरफ्तार कर लिया है। घटना गुरुवार देर रात की है, जहां बेटी ने मां को पंखे में लटका देखा तो इस बात की जानकारी अपने ननिहाल में दी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में ले लिया। मृतक की पहचान तेलबीघा निवासी कपिलदेव राम की पुत्री हेमा कुमारी (34 साल) के रूप में की गई है।
देर रात बेटी ने देखा पंखे में लटकी है मां
खुसरुपुर के वार्ड नंबर 6 के गणेश स्थान के पास हेमा कुमारी अपने पति पिंचू कुमार और दो बच्चों के साथ ससुराल में रहती थी। हेमा की शादी 2009 में धूमधाम से हुई थी, जिससे दंपति को एक बेटा और एक बेटी भी है। उसके ससुर विनोद कुमार कपड़ा व्यवसायी हैं। गुरुवार देर रात 2 बजे जब उसकी 8 साल की बेटी नींद से उठी तो देखा कि उसकी मां छत से लटके पंखे में झूल रही थी। मां को ऐसी अवस्था में देख वह दौड़कर अपने ननिहाल फोन लगाने लगी। इसके बाद फोन से अनहोनी की सूचना दी। मृतक के परिजन जब तक पहुंचे तब तक ससुराल वाले घर से फरार हो चुके थे लेकिन पति घर पर ही था। घटना की सूचना के बाद पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मृतका के पति को गिरफ्तार कर लिया।
पति का एक अन्य महिला से था अवैध संबंध
स्थानीय लोगों के अनुसार पिंचू का किसी अन्य महिला से अवैध संबंध था, जिसके कारण दोनों के बीच अक्सर लड़ाई-झगड़ा होती रहती थी। गुरुवार को भी इसी बात को लेकर विवाद हुआ था। परिजनों का आरोप है कि हेमा की देर रात गला दबाकर हत्या कर दी गई और किसी को शक ना हो इसलिए शव को पंखे से लटका दिया गया। थानाध्यक्ष सरोज कुमार ने बताया कि मामले में हेमा के ससुर, सास, पति, भैंसुर को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

About Post Author

You may have missed