October 28, 2026

गलतफहमी फैलाकर भारतीय वैज्ञानिकों का अपमान कर रहे विपक्षी दल : अश्विनी चौबे

पटना। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने शनिवार को दिल्ली के डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में टीकाकरण अभियान का जायजा लिया। टीके लगवाने वाले स्वास्थ्य कर्मी एवं अन्य फ्रंटलाइन कोरोना वॉरियर्स से मुलाकात की तथा उनका अनुभव जाना और सभी की हौसला अफजाई किया।


श्री चौबे ने कहा कि “प्रधानमंत्री के नेतृत्व में दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान शुरू हो चुका है। कोरोना के विरुद्ध निर्णायक लड़ाई शुरू हो चुकी है। 16 जनवरी का दिन भारत के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में जिस ढंग से कोरोना बीमारी को नियंत्रित किया गया और निर्णायक लड़ाई की ओर ले जाया गया, इसके लिए उन्हें बधाई देता हूं। आज भारतवासियों में खुशी की लहर है।
केंद्रीय मंत्री ने देशवासियों से अपील की कि वे किसी भी अफवाह में ना आएं। विपक्षी दलों द्वारा टीके को लेकर जो अफवाह फैलायी जा रही है, वह ठीक नहीं है। भारत के वैज्ञानिकों की कड़ी मेहनत के बाद मेड इन इंडिया वैक्सीन तैयार हुई है। वैक्सीन पर उंगली उठाने का मतलब भारत के वैज्ञानिकों का अपमान करना है। टीका पूरी तरह सुरक्षित है।

You may have missed