तेजस्वी के 30 वां जन्मदिन पर युवा राजद ने राज्य भर में किया पौधरोपण

पटना। युवा राजद प्रदेश प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी अरुण कुमार यादव ने बताया कि बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सह नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव के 30वां जन्मदिन पूरे प्रदेश में उल्लासपूर्वक मनाया गया।
युवा राजद ने तेजस्वी के जन्मदिन पर प्रदेश से लेकर जिला, प्रखंड और पंचायत तक पौधरोपण किया। राज्य भर में लाखों की संख्या में पौधरोपण किया गया है।

राज्य के विभिन्न स्थानों पर अनेक प्रकार के कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। वहीं कई स्थानों पर केक काट कर जन्मदिन मनाया गया। दलित बस्तियों में मिठाई, फल व वस्त्र बांटे गये। विभिन्न धर्मों के अनुयायियों द्वारा अपने धर्मों के अनुसार पूजा और इबादत कर उनके स्वस्थ और दीर्घ जीवन की कामना की गई। शुभकामनाएं और बधाई देने वालो में युवा राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व सांसद शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल, युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष मो. कारी सोहैब और युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी अरुण कुमार यादव सहित सैकड़ों युवा राजद के नेता थे।

About Post Author

You may have missed