सीवान : मूर्ति विसर्जन के दौरान युवक को चाकू मारकर घायल, नर्तकी को पकड़ के नाचने को लेकर 2 गुटों में हुआ था विवाद, जांच में जुटी पुलिस

सीवान। बिहार के सिवान के एमएच नगर हसनपुरा थाना क्षेत्र के छोटका टरेला में मूर्ति विसर्जन के दौरान हुए विवाद में शुक्रवार को एक युवक को असामाजिक तत्वों ने चाकू घोंप कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। जिसके बाद उसकी इलाज सीवान सदर अस्पताल में चल रही। वहीं घटना में पीड़ित की पहचान एमएच नगर हसनपुरा थाना क्षेत्र के छोटका टरेला निवासी राजकुमार यादव का पुत्र सुजीत यादव के रूप में हुई। वही इस घटना के संबंध में बताया जाता है कि गुरुवार की रात्रि मूर्ति विसर्जन के दौरान नर्तकी को पकड़ के नाचने को लेकर 2 पक्षों में विवाद हो गया था। जिसके बाद कहासुनी में मारपीट की घटना हो गई थी। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने समझा-बुझाकर दोनों पक्ष के लोगों को शांत करा दिया था। इसी विवाद में शुक्रवार की सुबह असामाजिक तत्वों ने मकान के दरवाजे पर बैठे युवक सुजीत यादव को चाकू मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया।
नर्तकी के साथ नाचने को लेकर हुआ था विवाद
वही इस घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि गुरुवार को देर संध्या मूर्ति विसर्जन के लिए पूजा पंडाल से माता रानी को विदाई की जा रही थी। डीजे की धुन पर सभी श्रद्धालु थिरक रहे थे। वही विसर्जन में पूजा समिति के डिमांड पर नर्तकी बुलाई गई थी। जिसके बाद ट्रैक्टर ट्रॉली पर चढ़कर नर्तकी के साथ नाचने को लेकर सुजीत यादव का विवाद कुछ शरारती तत्वों के साथ हो गया। वही आज सुबह सुजीत यादव को 2 से 3 की संख्या में पहुंचे शरारती तत्वों ने चाकू मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर मौके से फरार हो गए। बता दे की सुजीत के पेट शरीर समेत कई भागों में चाकू लगी है। वही घटना के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।

About Post Author

You may have missed