PATNA : अपराध की साजिश रचते हुए हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, 2 पिस्टल सहित 2 मोबाइल बरामद

पटना। पटना सिटी के आलमगंज थाना क्षेत्र के बड़ी पटन देवी कॉलोनी पीली कोठी के पास से गुरुवार को पुलिस ने गोली फायरिंग करते एक युवक को गिरफ्तार किया है। बता दे की पटना पुलिस ने उसके पास से हथियार और गोली के खोखे भी बरामद किए हैं। वही इस घटना का कारण मेयर चुनाव में आपसी रंजिश है। वही इस घटना की जानकारी देते हुए पटना सिटी SP पूर्वी संदीप कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि बड़ी पटन देवी कॉलोनी पीली कोठी के नजदीक आपसी चुनावी रंजिश को लेकर एक युवक नशे की हालत में दनादन गोलियां चला रहा है। वही सूचना मिलते ही पुलिस ने एक टीम गठन कर युवक के गिरफ्तारी के लिए तत्काल वहां भेजा गया। पुलिस को देखते ही फायरिंग कर रहा है युवक भागने लगा। वही इसी क्रम में पुलिस ने खदेड़ कर युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके पास से 4 खोखा व एक पिस्टन बरामद किया है।

वही पूछताछ के क्रम में सिटी SP पूर्वी संदीप कुमार ने बताया कि गिरफ्तार युवक अरुण कुमार मूल रूप से बिहार शरीफ का रहने वाला है। पिछले मेयर चुनाव में आपसी रंजिश को लेकर नशे की हालत में वर्चस्व जमाने के लिए अपने मोहल्ले में फायरिंग करा था। वही इसी क्रम में लोगों के सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे धर दबोचा है। जबकि एक अन्य मामले में पुलिस ने राजेश चौधरी को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का यह मानना है कि राजेश चौधरी किसी बड़ी घटना की योजना बना रहा था। इसी क्रम में पुलिस ने उसे हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इन लोगों के पास से 2 पिस्टल, 3 मैगजीन, 2 गोली, 4 खोखा, 2 मोबाइल जब्त किया है।

About Post Author

You may have missed