सासाराम में लोजपा (रामविलास) का कार्यकर्ता सम्मेलन : लोजपा (रामविलास) के वरिष्ठ नेता अनिल कुमार पासवान ने कहा, चिराग मॉडल विकास का है, नीतीश मॉडल विनाश का है।

सासाराम। चिराग मॉडल विकास का है, नीतीश मॉडल विनाश का है। आज बिहार में अराजक स्थिति उत्पन्न हो गया है। विधि-व्यवस्था ध्वस्त है। यह बात आज लोजपा (रामविलास) द्वारा दिनारा रामाशीष राईस मिल में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए, लोजपा (रामविलास) के वरिष्ठ नेता एवं युवा लोजपा के राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार पासवान ने कहा कि पार्टी 2024-2025 के मिशन पर काम कर रही है। वही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद चिराग पासवान के बिहार फस्ट, बिहारी फस्ट के लिए हम सभी पार्टी जन काम कर रहे है। हम संगठन के बल पर 2025 में सरकार बनाएंगे। वही सरकार के मुखिया चिराग पासवान होंगे। तभी बिहार का आधारभूत संरचना बदलेगा। शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार का उच्च व्यवस्था किया जायेगा। रोजगार के लिए, शिक्षा के लिए, स्वास्थ्य के लिए किसी बिहारवासी को दूसरे प्रदेश में नही जाना पड़ेगा।

वही पार्टी के जिला अध्यक्ष विनोद सिंह ने संगठन का पूरा प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए कहा कि पार्टी ने संगठन का दायित्व दिया है। हम सभी साथी पंचायत और बुथ स्तर तक कि कमिटी का गठन अक्टूबर माह तक करके नवम्बर के प्रथम सप्ताह में विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित करेंगे। सम्मेलन की अध्य्क्षता मनोज सिंह और संचालन पार्टी प्रदेश महासचिव जगनारायण साह ने किया सम्मेलन को पार्टी के प्रदेश महासचिव कचहरी पासवान, संसदीय बोर्ड के जिला अध्यक्ष छोटे लाल पासवान, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव चुनचुन पासवान,जिला मीडिया प्रभारी चन्दन तिवारी,मोती लाल सिंह,नरेन्द्र कुमार सिंह, आयोध्या पासवान, केदार पासवान, जंगबहादुर पासवान, कृष्णा पासवान, चंद्रमा पासवान, बिरेन्द्रपासवान सहित अनेकों वक्ताओं ने सम्बोधित किया।

 

About Post Author