बिहार : सीतामढ़ी में रेड लाइट एरिया का पुलिस ने किया खुलासा, 2 महिला समेत 4 लोग संदिग्ध स्थिति में गिरफ्तार, कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद

सीतामढ़ी। बिहार के सीतामढ़ी जिले के नगर थाना क्षेत्र स्थित रेड लाइट एरिया में सोमवार को पुलिस ने छापेमारी की। वही पुलिस सूत्रों की मानें तो रेड लाइट एरिया से 2 महिला समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वही इस संबंध में छापेमारी करने गई पुलिस अभी कुछ भी कहने से इंकार कर रही है। बता दे की गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने रेड लाइट एरिया में छापेमारी की। वही छापेमारी करीब 1 घंटे तक चली। वाहू बताया जा रहा है की इससे पूर्व 4 अगस्त को दिल्ली की एक NGO की सूचना पर भारी संख्या में पुलिस के द्वारा छापेमारी की गई थी। वही उस छापेमारी के दौरान पुलिस के द्वारा तहखाने से कई महिला व पुरुषों को संदिग्ध स्थिति में गिरफ्तार किया था। इतना ही नहीं कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद किए गए थे। वही उस दौरान रेड लाइट एरिया के ठेकेदार मंजूर खलीफा फरार हो गया था। इसको पुलिस ने 2 दिन पूर्व किशनगंज के रेड लाइट एरिया से गिरफ्तार कर सीतामढ़ी ले आया है और आज सोमवार को फिर से पुलिस रेड लाइट एरिया में छापेमारी की है। वही मिली जानकारी के मुताबिक सीतामढ़ी रेड लाइट एरिया में नाबालिगों को बहला-फुसलाकर बाहर से लाया जाता है। फिर तहखाने में छुपा कर उनसे गलत धंधे कराए जाते हैं। वही सोमवार को सीतामढ़ी के प्रशिक्षु DSP सोनल कुमारी के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई थी। वही टीम में 4 थाने की पुलिस शामिल रही।

वही इसमें नगर थाना, डुमरा थाना, पुनौरा थाना और मेहसौल ओपी शामिल थी। वही पुलिस सूत्रों की मानें तो किशनगंज के रेड लाइट एरिया से गिरफ्तार किए गए मंजूर खलीफा के निशानदेही पर छापेमारी की गई है। वही गिरफ्तार महिला और पुरुषों से पुलिस नगर थाने में रखकर पूछताछ कर रही है।

About Post Author