बिहार में महिला सशक्तिकरण के सरकारी दावे हवा हवाई : कांग्रेस

J Mishra

पटना। बिहार में महिला सशक्तिकरण को लेकर किए जा रहे अपने तमाम प्रयासों के बावजूद नीतीश सरकार महिला सशक्तिकरण के मुद्दे पर अभी भी लक्ष्य से कोसों दूर है। बिहार कांग्रेस की प्रवक्ता जया मिश्र ने महिला सशक्तिकरण तथा मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना की सफलता को लेकर प्रदेश की नीतीश सरकार को आड़े हाथों लिया है।
जया मिश्रा ने कहा है कि एक तरफ तो बिहार सरकार महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में बढ़-चढ़कर दावे करती है मगर स्थिति ठीक उलट है। प्रदेश में महिला सशक्तिकरण के मुद्दे पर राज्य सरकार की योजनाएं फिसड्डी साबित हो रही है और मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना अधिकांश जिलों-प्रखंडों में कागजों तक ही सीमित है। उन्होंने कहा कि बिहार के अधिकांश महिलाओं को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है एवं महिला विकास के क्षेत्र में चल रही सरकारी योजनाएं विभागीय अधिकारियों की लालफीताशाही की भेंट चढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं तथा किशोरियों को राज्य सरकार की योजनाओं से मिलने वाला वांछित लाभ उन तक नहीं पहुंच पा रहा है। उन्होंने बिहार सरकार से मांग किया है कि महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से चल रही सरकारी योजनाओं को पारदर्शी तरीके से लागू किया जाए।

About Post Author

You may have missed