सीवान : जमीनी विवाद में चाकू घोंप कर महिला की हत्या, भाई ने दी थी सुपारी

सीवान। बिहार के सीवान जिलें में दबंगो ने एक महिला को चाकू घोंप कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। वही इस घटना के बाद महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई है। जिसे सीवान सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। वही यह घटना दरौली थानां क्षेत्र के डरैली मठिया पकड़ीपार गांव की है। वही घायल महिला की पहचान डरैली मठिया निवासी मैनेजर यादव की 28 वर्षीय पुत्री सूगान्ति देवी के रूप में हुई है। वही इस घटना के संबंध में पीड़ित महिला के पिता मैनेजर यादव ने बताया कि मैं अपनी हिसा की सारी भूमि अपनी बेटी सुकांति देवी को लिख दिया है। जिसकी वजह से उनका बेटा तथा बहू अपने पाटीदारों के साथ मिलकर आए दिनों उससे मारपीट करते रहते हैं। वही उन्होंने बताया की उनकी पुत्री सुकांति देवी खेत में गई हुई थी। तभी पहले से घात लगाए बैठे श्याम जी यादव, रमेश यादव की पत्नीउषा देवी, रमेश यादव का पुत्र मुकेश कुमार, रमेश यादव का पुत्र अभय यादव उर्फ शहाबु, सुदामा यादव की पत्नी बिंदा देवी, अजीत कुमार इत्यादि लोगों ने एक साजिश के तहत उनके ऊपर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया।

वही इसके बाद उनकी पुत्री सुकांति देवी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद सभी लोग वहां से फरार हो गए। बता दें कि आरोपियों ने महिला के पैर धारदार हथियार से काट दिए। वही पीड़िता के पिता ने बताया कि जब उन्हें घटना की जानकारी मिली तो आनन-फानन में खेतों की तरफ भागते हुए पहुंचे और उसे लेकर दरौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे जहां चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर बताते हुए उन्हें सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया। पीड़िता को सदर अस्पताल लाए जाने के बाद उसकी इलाज चल रही है। वहीं घटना के संबंध में दरौली थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की जानकारी उन्हें प्राप्त नहीं हुई है मामला उनके संज्ञान में आते ही कानूनी कारवाई होगी।

About Post Author

You may have missed