नालंदा में महिला की संदिग्ध अवस्था में मिली लाश : परिजनों ने ससुराल वालों पर गला दबाकर हत्या का लगाया आरोप, जांच मे जुटी प्रशासन

नालंदा। बिहार के नालंदा जिलें में शनिवार को एक महिला की संदिग्ध अवस्था में लाश मिली। मृतका की 4 साल की बेटी ने तोतली आवाज में बताया कि उसके पिता और दादी ने गला दबाकर मां को मार दिया है। वही यह मामला राजगीर थाना क्षेत्र अंतर्गत बद्रीपुर गांव का है। वही मृतका महिला की पहचान राजीव कुमार रंजन की पत्नी पुष्पा देवी के रूप में हुई। बता दे की उसके दो बच्चे हैं। एक 4 साल की बेटी और 5 साल का बेटा है। मृतका के परिजनों ने ससुराल वालों पर गला दबाकर हत्या का आरोप लगाया है। शव मिलने की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। राजीव कुमार रंजन राजगीर में ट्रांसपोर्ट में काम करता है। वही सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। वही मौके पर मौजूद राजगीर थानाध्यक्ष मुस्ताक अहमद ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। परिजनों के द्वारा अभी तक आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। वहीं पति सहित ससुराल वाले मृतका के दोनों बच्चों को शव के पास छोड़ घर से फरार हो गए।
मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप
पटना जिला के बाढ़ थाना क्षेत्र के गुलाब बाग निवासी मृतका के मायके वालों ने बताया कि पैसों के लिए गला दबाकर पुष्पा की हत्या की गई। इसके बाद शव को फंदे से लटका दिया गया। शव जिस स्थिति में फंदे से लटका मिला, इससे हत्या के आरोपों को बल मिल रहा है। पुष्पा देवी की गोतनी ने हत्या की जानकारी उनलोगों को दी।
9 साल पहले हुई थी शादी
बता दे की साल 2013 में पुष्पा देवी की शादी राजीव कुमार रंजन के साथ हुई थी। कुछ दिन दोनों के बीच संबंध ठीक-ठाक रहे। लेकिन इसके बाद अक्सर दोनों में पैसे की खातिर मारपीट होने लगी। महिला ज्यादातर समय अपने मायके में ही रहती थी। अगस्त महीने में ही उसे पति अपने साथ घर लेकर आया था। मृतिका की 4 वर्षीया पुत्री पीहू कुमारी ने कहा कि उसकी मां की हत्या गला दबाकर पिता, दादी ने मिलकर कर दी।

About Post Author

You may have missed