September 21, 2026

औरंगाबाद : करंट की चपेट में आई महिला, गंभीर हालत में गया रेफर

औरंगाबाद। बिहार के औरंगाबाद में करंट की चपेट में आने से एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई है। घटना ओबरा थाना क्षेत्र के संनपुरा गांव की है। महिला शशि प्रभा देवी अपने ही घर में बल्ब लगा रही थी। इसी दौरान वह करंट के चपेट में आ गई। जिससे कि वह गंभीर रूप से झुलस गई। जिसके बाद आनन-फानन में परिजनों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया लेकिन हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल गया रेफर कर दिया है। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम सी मची हुई है। महिला की हालत फिलहाल नाजुक बताई जा रही हैं।

You may have missed