August 10, 2026

PATNA : बिजली के चपेट में आने से हुई महिला की मौत

पालीगंज, पटना। सोमवार को थाना क्षेत्र के करकट बिगहा गांव में बिजली के चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार पालीगंज थाना क्षेत्र के करकट बिगहा गांव निवासी छठनारायण सिंह के 58 वर्षीय पत्नी आशा सिन्हा अपने घर मे खाना बना रही थी। जिसके दौरान गर्मी से राहत के लिए बिजली चलित मेज पंखा लगाए हुए थी। उस समय बिजली पंखा में बिजली धारा प्रवाहित हो रही थी लेकिन आशा सिन्हा को इसकी पता नही थी। वह पंखे को पकड़कर घुमाना चाही। जिसके दौरान वह बिजली धारा के चपेट में आ गयी। इस हादसे में आशा सिन्हा की मौत मौके पर हो गयी। वही मृतक को पालीगंज अस्पताल लाकर पोस्टमार्टम कराया गया।

You may have missed