नवादा में डेंगू से महिला की मौत के बाद परिजनों का हंगामा, गांव में मचा कोहराम

नवादा। बिहार के नवादा जिलें के गोविंदपुर में डेंगू की चपेट में आने से इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार धनपुरी गांव के अमीरक यादव की 45 वर्षीया पत्नी बेबी देवी बुखार लगने से बीमार हो गयी। इसके बाद महिला का इलाज गोविंदपुर के एक निजी क्लीनिक में किया गया। इसी बीच तबीयत बिगड़ते देख परिजनों ने महिला को पावापुरी विम्स में इलाज के लिए भर्ती करवाया। वहां जांच की गयी। जांच रिपोर्ट में प्लेटलेट कम होने के साथ डेंगू के लक्षण पाये गये। स्थिति काफी नाजुक बने रहने के कारण उसे वहां से रेफर कर दिया गया। इसके बाद डेंगू से पीड़ित महिला को उनके परिजनों ने नवादा में किसी प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती करवाया, जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गयी। शव को सोमवार की सुबह गांव लाया गया। शव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर पाकर स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि पंकज कुमार व सामाजिक कार्यकर्ता अश्विनी कुमार मृतका के घर पहुंच कर उनके परिजनों को शोक सांत्वना दिया। वहीं मृतका के अंतिम संस्कार के लिए 2000 रुपये आर्थिक सहयोग किया। मुखिया ने बताया कि मृतका का नाम बीपीएल सूची में रहने पर सरकार की ओर से दी जाने वाले लाभ को उनके परिजनों तक पहुंचाया जायेगा। मृतका बहुत ही गरीब परिवार से थी। वह अपने पीछे पति समेत चार पुत्र एवं एक पुत्री अपने पीछे छोड़ गयी है।

About Post Author

You may have missed