दहेज उत्पीड़न से परेशान होकर महिला ने बेटे के साथ की आत्महत्या, आग लगाकर दी जान

बगहा। बिहार के बगहा में महिला ने बेटे के साथ खुदकुशी की है। जिले के भैरोगंज थाना क्षेत्र में महिला ने पारिवार कलह के बाद अपने तीन साल के बेटे के साथ घर में आग लगाकर जान दे दी। इस आगजनी की घटना के समय घर में कोई मौजूद नहीं था। पुलिस और दमकल कर्मियों ने घटनास्थल पर जाकर आग पर काबू पाया। उसके बाद पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल भेजकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। यह घटना नड्डा पंचायत के खेखारिया टोला गांव की है। मामले में खेखरिया टोला निवासी कृष्णमोहन साह की पत्नी सरिता देवी (27वर्ष) ने पुत्र लक्की कुमार (3वर्ष) के साथ आत्महत्या की। सोमवार की देर शाम घर के ऊपरी तले पर कमरे में रखे जलावन वाले रूम में आग लगाकर इन दोनों ने आत्महत्या कर ली।

वही बताया जा रहा हैं की उस समय मृतक महिला का देवर रवि साह और सास उर्मिला देवी गांव में कहीं गए हुए थे। पति कृष्णमोहन साह करीब एक साल से कमाने के लिए विदेश गया है। वही थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है, मामले में जांच पड़ताल की जा रही है। वहीं मृतक महिला के पिता ने आरोप लगाया है कि बेटी के ससुराल वालों के द्वारा दहेज के लिए उसे प्रताड़ित किया जा रहा था। इसी प्रताड़ना से तंग आकर उसने यह कदम उठाया है। इस संबंध में मृतक महिला के पिता ने थाने में आवेदन नहीं दिया है।

About Post Author

You may have missed