जमुई में पत्नी का दोस्त ने किया रेप, पति बोला- दोस्त ही तो है क्या हुआ, FIR दर्ज

जमुई। बिहार के जमुई जिलें में पति के सामने ही पत्नी रेप हुआ। रेप करने वाला पति का दोस्त है। महिला ने इसका विरोध किया। पति से बचाने की गुहार लगाई। इस पर पति बोला- क्या हुआ दोस्त ही तो है। फिर दोनों ने मिलकर रेप किया। दोनों की 6 महीने पहले ही शादी हुई थी। काफी समय से अफेयर चल रहा था, लेकिन परिवार शादी के लिए राजी नहीं हुआ। इस पर दोनों ने मंदिर में शादी की थी। पीड़ित ने मंगलवार को महिला थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। उसने बताया कि पति बोकारो सेल में नौकरी करता है। दोनों बोकारो में ही रह रहे थे। शनिवार को बोकारो से जमुई आए थे। यहां एक किराए के मकान में थे। देर रात उनके पति के दोस्त सिरचंद नवादा मोहल्ला निवासी रमन सिन्हा भी आया। पति के साथ मिलकर शराब पीने लगा। देर रात अचानक रमन सिन्हा ने मेरा हाथ पकड़ लिया।

पति ने भी साथ नहीं दिया, दोस्त के साथ रेप किया पीड़ित के मुताबिक जब यह बात पति को बताई तो उसका जवाब आया- क्या हो गया, मेरा दोस्त ही तो है। कुछ घट थोड़े न जाएगा। महिला के विरोध पर भी रमन सिन्हा नहीं माना। उसने रेप किया। फिर पति ने भी रेप किया। पीड़ित ने बताया कि रविवार की सुबह उसने इसकी जानकारी ससुराल वालों को दी। ससुराल वालों ने केस करने से मना कर दिया गया। समझौते की बात कही। रविवार की शाम पति के भाई और भाभी समझौता के लिए आए, लेकिन उन लोगों के साथ मिलकर पति मारपीट करने लगे। सभी गला दबाकर जान मारने की कोशिश करने लगे। वह किसी तरह से भाग निकली। पीड़ित के मुताबिक काफी समय से दोनों में अफेयर चल रहा था। घर वाले राजी नहीं हुए तो मंदिर में शादी की है। यह छह महीने पहले की ही बात है। वही पीड़िता सोमवार की शाम टाउन थाना में आवेदन देने पहुंची थी, लेकिन टाउन थाना की पुलिस ने उसे महिला थाना जाकर आवेदन देने की बात कही गई। महिला थानाध्यक्ष के छुट्टी पर रहने की वजह से वह मंगलवार को महिला थाना में आवेदन देकर सभी आरोपियों पर कार्रवाई करने की मांग की है।

About Post Author

You may have missed