जमुई में पति ने धारदार हथियार से पत्नी को मार डाला, प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देखने पर की हत्या

जमुई। बिहार के जमुई में एक पति ने धारदार हथियार से मारकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। पत्नी के सिर पर वार कर उसे लहूलुहान छोड़कर पति फरार हो गया। आरोपी पति ने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ पकड़ लिया था। आपत्तिजनक हालत में पत्नी को किसी के साथ देख पति ने उसकी हत्या कर दी और घर बंद भाग गया। पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को अस्पताल लेकर आई, जहां डॉक्टर ने उसे मृत बताया। वारदात सोमवार दोपहर की है। इधर पुलिस ने शाम होते-होते आरोपी पति को भी गिरफ्तार कर लिया। उसने हत्या की बात कबुल ली है। उसने कहा कि पत्नी के धोखे से वो बहुत गुस्से में था, इसलिए मार डाला।
3 बच्चों की मां का एक साल से था अफेयर
जिले के टाउन थाना क्षेत्र के आमीन गांव के ईश्वर साह ने पत्नी मुन्नी देवी की हत्या की। आरोपी पति ने बताया कि बीते एक साल से उसकी पत्नी का अफेयर किसी युवक से था। इसे लेकर कई बार दोनों के बीच झगड़े भी हुए। पहले मेरे पास कोई सबूत नहीं था। मैं कई महीनों से पत्नी के अवैध संबंध का पर्दाफाश करने की कोशिश में था। सोमवार को ईश्वर साह ने अपनी पत्नी को रंगेहाथ पकड़ लिया। मुन्नी बंद कमरे में गांव के ही एक शख्स के साथ थी। जिसके बाद गुस्से में उसकी हत्या कर दी। ईश्वर साव और मुन्नी देवी के तीन बेटे हैं। सभी अपने दादा-दादी के साथ कोलकाता में रहते हैं। जमुई में पति-पत्नी अकेले रहते थे। बता दें कि आरोपी ईश्वर साव दूसरे की ऑटो भाड़े पर चलाता है।
महिला की बहन ने बताया विक्षिप्त
मृतका की बहन सोनी देवी ने आरोपी के अवैध संबंध के आरोप को गलत बताया है। उसका कहना है कि ईश्वर साव पहले से ही मानसिक रूप से विक्षिप्त है। 5 साल पहले भी उसकी बहन के साथ उसने मारपीट की थी। उसके खिलाफ सख्ती से कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। मामले को लेकर जमुई के सदर एसडीपीओ डॉ राकेश कुमार ने कहा कि मामले की जानकारी हुई है। पहली नजर में अवैध संबंधों को लेकर हत्या की आशंका जताई गई है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूरे मामले की जानकारी दी जाएगी। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

About Post Author

You may have missed