PATNA : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जवाब दें सीमा पर भारत क्यों कर रहा है चीन के सामने कंप्रोमाइज ; राजेश राठौड़

  • भारतीय सेना के मनोबल को कमजोर कर रही है केंद्र की मोदी सरकार : राजेश राठौड़

पटना। कांग्रेस ने भारत चीन सीमा विवाद को लेकर केंद्र सरकार के घुटने टेक रवैए पर कड़ा विरोध जाहिर किया है। बिहार प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के चैयरमेन राजेश राठौड़ ने कहा है कि भाजपा के 56 इंची सरकार चीन से डर कर सीमा पर डिसइंगेजमेंट के जगह कंप्रोमाइज कर रही है। वही उन्होंने कहा कि पूर्वी लद्दाख सीमा के पेट्रोलिंग पॉइंट 15 पर जहां भारतीय सैनिक पेट्रोलिंग करते थे। उसको त्याग कर अब वहां पर बफर जोन बन जाएगा। यह कैसा समझौता है। यह कैसा राष्ट्रहित है, यह समझ से परे है। वही उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार के कारण डिसइंगेजमेंट के नाम पर हमारे ही पेट्रोलिंग क्षेत्र बफर जोन में आ जाते हैं। वही उन्होंने कहा कि जून 2020 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता के साथ जो झूठ बोला था। आज उसके वजह से हमारा देश चीन सीमा के समीप एक हजार वर्ग किलोमीटर से अधिक के क्षेत्र पर अपना नियंत्रण खो चुका है।

वही उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सस्ती लोकप्रियता याद रहती है। राजनीति याद रहती है। लेकिन उनको सेना का मनोबल कमजोर करते वक्त रत्ती भर भी दर्द नहीं होता है। वही उन्होंने कहा कि अपने शौर्य के बल पर भारतीय सेना ने ब्लैक टॉप पर कब्जा जमाया था। लेकिन मोदी सरकार की गलत नीतियों तथा निर्देश के वजह से आज वहां से हमारे वीर जवानों को पीछे हटना पड़ा। क्योंकि हमारी जमीन दोनों पक्षों के समझौते से अब बफर जोन में तब्दील हो चुकी है। वही उन्होंने कहा कि देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जानना चाहता है कि आखिर अप्रैल 2020 की पहली की यथास्थिति सीमा पर क्यों नहीं मेंटेन हो पा रही है। क्यों नहीं जिन पॉइंट पर भारतीय सेना गश्त करती थी। अब गश्त नहीं कर पा रही है। वही उन्होंने कहा कि इस सवाल का जवाब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत पूरी भाजपा को देना चाहिए।

About Post Author

You may have missed