मुख्यमंत्री जी, जब सभी दल पक्ष में है तो जातीय जनगणना में देरी क्यों : लोजपा (रा)

पटना। लोजपा (रामविलास) ने बिहार में जातीय जनगणना कराए जाने की मुख्यमंत्री जी की स्पष्ट घोषणा के बावजूद इसकी प्रक्रिया शुरू किए जाने में हो रही देरी पर सवाल उठाया है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता चंदन सिंह ने कहा है कि जातीय जनगणना की रूपरेखा तय करने हेतु सर्वदलीय बैठक बुलाकर उसमें विमर्श करने की बात तो कई महिना पहले ही मुख्यमंत्री कह चुके हैं फिर इस बैठक में देरी संशय पैदा करता है। उन्होंने कहा कि सभी दल इस मांग के समर्थन में हैं, सिर्फ भाजपा इसके पक्ष में नहीं है। ऐसे में क्या यह माना जाय कि इस मुद्दे पर अपनी कुर्सी बचाने के लिए मुख्यमंत्री भाजपा के दवाब में हैं।
श्री सिंह ने कहा कि जातीय जनजगणना के सवाल पर लोगों के मन में मुख्यमंत्री द्वारा दोहरा मापदंड अपनाए जाने की आशंका है, जिसे उन्हें स्पष्ट करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि लोजपा (रा) शुरू से ही बिहार में जातीय जनगणना कराए जाने की पक्षधर रही है। ऐसे में पार्टी के अलग रहने का सवाल ही पैदा नहीं होता।
आगे कहा कि मुख्यमंत्री की कई नीतियों के प्रति हमारी पार्टी विरोध जरूर करती है, लेकिन जब बात बिहार और बिहारियों के हित की होगी तो पार्टी मजबूती के साथ सबसे आगे खड़ी होगी।

About Post Author

You may have missed