पटना में बदला मौसम: शाम को ठंड और दिन में हुआ गर्मी का एहसास, गिरा पारा

पटना। बिहार के कुछ जिलों में सुबह के समय हल्के कोहरे छाए रहे तो कई जिलों में गर्मी का अहसास भी हुआ। हालांकि आज दिन में बादल साफ रहेंगे और धूप खिली रहेगी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 22 से 24 अक्टूबर के बीच राज्य में आसमान मुख्यतः साफ रहेगें और मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है। राजधानी पटना में आज सुबह का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं राजधानी पटना में भी अब ठंड ने दस्तक दे दी है। शाम को ठंड और सुबह में गर्मी का एहसास होने लगा है। इसके साथ ही मौसम में बदलाव के कारण लोगों में वायरल बुखार के मामले बढ़ने लगे हैं जिसको देखते हुए चिकित्सकों ने भी मौसम के बदलाव को लेकर लोगों से सावधान रहने की अपील की है। पिछले 24 घंटे में सबसे कम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस गया जिले का दर्ज किया गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 22 से 24 अक्टूबर के बीच राज्य में आसमान मुख्यतः साफ रहेगें और मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है। राज्य के अधिकांश भागो में सुबह के समय धुंध छाए रहने और हिमालय के तलहट्टी क्षेत्रों में हलके से मध्यम स्तर के कुहासे छाए रहने की आशंका है। पटना समेत दरभंगा, छपरा और मोतिहारी में आज मौसम शुष्क रहेगा। जबकि बक्सर, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया और गया में हल्की ठंड रहेगी। 22 से 24 अक्टूबर दूर्गा पूजा के दौरान पश्चिम चंपारण, सीवान, सारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज में अधिकतम तापमान 28-30 और न्यूनतम तापमान 18-20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा, जबकि सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया और कटिहार अधिकतम तापमान 29-30 और न्यूनतम तापमान 18-20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। वहीं, 22 से 24 अक्टूबर के बीच बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल में अधिकतम तापमान 28-30 और न्यूनतम तापमान 19-21 डिग्री सेल्सियस और पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा बेगूसराय, लखीसराय, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, खगड़िया और जहानाबाद में अधिकतम तापमान 29-30 और न्यूनतम तापमान 18-20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

About Post Author

You may have missed