बेगूसराय में ग्रेजुएशन की छात्रा बनी वार्ड पार्षद : पिता निगम में सफाई कर्मी, जाने कैसे आया चुनवा लड़ने का ख्याल

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय जिलें में नगर निकाय चुनाव का रिजल्ट आ गया है। वही इस चुनाव में नगर निगम के वार्ड संख्या 31 से 21 साल की प्रियंका कुमारी ने जीत हासिल की है। बता दे की ग्रेजुएशन की छात्रा प्रियंका ने 1480 मतों से जीत हासिल की। वही प्रियंका के पिता वर्तमान में नगर निगम में सफाई कर्मी हैं। प्रियंका की जीत के बाद उनके परिजनों और समर्थकों में काफी खुशी का माहौल है।
ऐसे आया वार्ड पार्षद चुनाव लड़ने का ख्याल
वही प्रियंका कुमारी ने बताया कि मेरे मन में यह ख्याल आया कि मैं समाज की सेवा करूं। मेरे वार्ड में जो विकास होना चाहिए वह विकास नहीं हो पाया। तभी वार्ड पार्षद चुनाव लड़ने का मन बनाया। वही उन्होंने बताया कि आज मेरी जीत हुई है। यह मेरी जीत नहीं…यह जनता की जीत है। जनता जिस तरीके से मेरे पर विश्वास किया है। उस विश्वास पर मैं हमेशा खड़ी रहूंगी। जो विकास मेरे वार्ड में नहीं हुआ है। वह विकास और धरातल पर होगा।
पिता निगम में सफाई कर्मी के रूप में हैं कार्यरत
वही उन्होंने बताया कि मेरा पहला प्राथमिकता शिक्षा बिजली आवास एवं शौचालय सहित जो भी समस्या 31 नंबर वार्ड में होगा उसको दूर किया जाएगा। बताते चलें कि वर्तमान में जितेंद्र कुमार नगर निगम में सफाई कर्मी के रूप में कार्यरत हैं। आज एक सफाई कर्मी की बेटी 31 नंबर वार्ड से जीत हासिल की है। जिससे ज्यादा पिता को काफी ज्यादा खुश है। वही प्रियंका कुमारी ने बताया कि यह जीत का श्रेय मेरे पिता है। जोकि वर्तमान में अभी सफाई कर्मी हैं। बताते चलें कि पार्षद प्रत्याशी ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी हुई है। इस नगर निगम चुनाव में जितने भी प्रत्याशी हैं। सबसे कम उम्र के यही है।

About Post Author

You may have missed