जमुई : धान की खरीदारी नहीं होने पर आक्रोशित किसानों ने DM कार्यालय को घेरा, DDC ने हरसंभव मदद का दिलाया भरोसा

जमुई। बिहार के जमुई के खैरा प्रखंड के अमारी पंचायत के सैकड़ों किसान शुक्रवार की दोपहर समाहरणालय स्थित DM कार्यालय पहुंचे। जहां किसानों की धान की खरीदारी पैक्स द्वारा नहीं किए जाने से नाराज किसानों ने DM कार्यालय का घेराव किया। वही घेराव कर रहे किसान रामेश्वर यादव, माधव कुमार सिंह, रामचंद्र यादव सहित अन्य किसानों ने बताया कि जिला प्रशासन ने अमारी को सूखाग्रस्त घोषित कर दिया है। जबकि अमारी पंचायत में धान की अच्छी उपज हुई है। साथ ही जानकारी देते हुए बताया कि किसान सलाहकार विभाकर सिंह द्वारा इस पंचायत का रिपोर्ट सुखाड़ के तहत गलत तरीके भेज दिया गया। जिसके कारण उसके आधार पर धान की अधिप्राप्ति बेहद कम कर दिया गया। किसानों ने DDC से की मुलाकात वहीं जब धान की बिक्री के लिए पैक्स अध्यक्ष के पास पहुंचा तो उनके द्वारा बताया गया कि किसान सलाहकार द्वारा इस पंचायत का रिपोर्ट सुखाड़ के तहत भेजा गया है। उसके आधार पर धान अधिप्राप्ति बेहद कम दिया गया है।

जितना की प्राप्ति करने का लक्ष्य दिया गया था। उससे ज्यादा हम खरीद नहीं सकते है। वहीं नाराज किसान शुक्रवार की दोपहर समाहरणालय स्थित DM अवनीश कुमार सिंह के कार्यालय पहुंच कार्यालय का घेराव करते हुए जमकर हंगामा किया। साथ ही धान खरीदो का नारा भी लगाया। वही कार्यालय पहुंच रहे DDC शशि शेखर चौधरी ने किसानों को प्रदर्शन करते देख उनके 3 सदस्य टीम को अपने कार्यालय बुलाया और पूरे मामले की जानकारी ली और उन्हें हर संभव मदद दिलाने का भरोसा दिलाया। वही खैरा प्रखंड के अमारी पंचायत के किसानों की धान की खरीदारी पर रोकने का कुछ तकनीकी समस्या थी। जिसे 3 दिन के अंदर ठीक कर सभी किसानों के धान की खरीदारी कर ली जाएगी।

About Post Author

You may have missed