PATNA : मसौढ़ी में वार्ड सदस्य पर दिनदहाड़े चली गोली, बाल-बाल बचे, मामले की तहकीकात में जुटी पुलिस

पटना। बिहार सहित राजधानी पटना में अपराधी बेख़ौफ़ होकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। बता दे की गंभीर घटनाओं को अंजाम देकर अपराधी पुलिस को खुलेआम चुनौती दे रहे हैं। वही इसी कड़ी में अपराधियों ने जिले के मसौढ़ी में वार्ड सदस्य पर दिनदहाड़े फायरिंग कर दी। हालाँकि, इस घटना में वार्ड सदस्य बाल-बाल बच गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, मसौढ़ी नगर परिषद भाग 24 के वार्ड सदस्य पर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया है। बताया जा रहा है की वार्ड सदस्य के आवास से कुछ ही दूरी पर अपराधियों ने उनपर गोली चलाई है। जिससे वार्ड पार्षद का परिवार दहशत में है। वही इस घटना के बाद मौके पर मसौढ़ी पुलिस पहुंचकर जाँच में जुटी है। हालाँकि घटना को किस वजह से अंजाम दिया गया है। इसका अभितक पता नहीं चल पाया है।

About Post Author

You may have missed