नौकरी की तलाश में भटक रहा युवा वर्ग, प्रधानमंत्री जी कहा गया प्रतिवर्ष 2 करोड़ रोजगार देने का वादा : ललन सिंह

पटना। बिहार की राजनीति इन दिनों गरमाई हुई है। सताधारी व विपक्ष का एक दूसरे पर बयान बाजी का दौर जारी है। वही इसी कड़ी में आज जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने पीएम नरेंद्र मोदी पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा की पीएम मोदी पर अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर ट्वीट कर प्रधानमंत्री को आड़े हाथ लिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री 2 करोड़ लोगों को रोजगार देने की बात कर रहे थें, और दिए एक भी नहीं। उन्होंने आगे कहा कि देश में बेरोजगारी बढ़ रही है। युवा नौकरी की तलाश में भटक रहे हैं। दरअसल, ललन सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने प्रतिवर्ष 2 करोड़ रोजगार देने का वादा 2014 में किया था लेकिन दिया जीरो। बेरोजगारी आज देश में बहुत बड़ी समस्या है। देश का युवा वर्ग नौकरी की तलाश में भटक रहा है। इन्हीं स्थितियों में महागठबंधन सरकार बिहार लोकसेवा आयोग के माध्यम से 2 लाख शिक्षकों से अधिक की नियुक्ति करवा रही है। वही इसके अलावा, प्रति वर्ष इसी तरह से नियुक्तियां की जाएंगी। पूरे प्रदेश सहित हमारे संसदीय क्षेत्र मुंगेर के अनेक युवकों-युवतियों ने शिक्षक नियुक्ति की परीक्षा उत्तीर्ण की है। सभी सफल अभ्यर्थियों को बधाई और उनके उज्जवल भविष्य की कामना। ललन सिंह आए दिन भाजपा पर हमलावर रहते हैं। एक बार फिर उन्होंने भाजपा पर हमला करते हुए नीतीश सरकार की सराहना की है। ललन सिंह ने इससे पहले भी कहा था कि, 2024 लोकसभा चुनाव में नीतीश कुमार की भूमिका बेहद अहम होगी। NDA से अलग होने के बाद CM नीतीश का एक ही लक्ष्य था कि, विपक्षी दलों को एकजुट किया जाए। इसमें सीएम नीतीश सफल रहे। उन्होंने इंडी गठबंधन में किसी अहम पद के लिए कोई लालसा नहीं है। वह इंडिया गठबंधन के सूत्रधार हैं। वहीं सोमवार को दिल्ली में आयोजित इंडिया गठबंधन की बैठक को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए सीएम ने कहा था कि वह इंडिया गठबंधन से नाराज नहीं है। वह सभी लोग एकजुट हैं। उन्हें गठबंधन में किसी अहम पद की लालसा नहीं है। वह केवल भाजपा को सत्ता से बाहर करना चाहते हैं।

About Post Author

You may have missed