विवेक ठाकुर के राज्यसभा उम्मीदवार बनने से युवा नेताओं में हर्ष व्याप्त,राजीव रंजन ने दी बधाई

पटना।पूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ सीपी ठाकुर के पुत्र पूर्व विधान पार्षद विवेक ठाकुर को भाजपा के द्वारा राज्यसभा के उम्मीदवार बनाए जाने से प्रदेश भाजपा के युवा प्रकोष्ठ के अधिकांश नेताओं में खुशी की लहर देखी जा रही है।डॉ सीपी ठाकुर के पुत्र पूर्व विधान पार्षद विवेक ठाकुर प्रदेश भाजपा के युवा नेताओं के बीच खासे लोकप्रिय रहे हैं।भाजपा नेता राजीव रंजन ने विवेक ठाकुर को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाए जाने पर उन्हें बधाई दी है। राजीव रंजन ने कहा कि विवेक ठाकुर लंबे समय से पार्टी तथा पार्टी से जुड़े नेताओं-कार्यकर्ताओं की सेवा करते रहे हैं। राजधानी के कई युवा कार्यकर्ताओं को पूर्व विधान पार्षद विवेक ठाकुर ने समय-समय पर बहुत सहयोग किया है।भाजपा नेता राजीव रंजन ने विवेक ठाकुर को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाए जाने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,गृह मंत्री अमित शाह तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को धन्यवाद ज्ञापित किया है।उन्होंने कहा कि विवेक ठाकुर के राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने से ना सिर्फ युवाओं में बल्कि भारतीय जनता पार्टी बिहार के सभी तबकों में हर्ष व्याप्त हो गया है।

About Post Author

You may have missed