औरंगाबाद में तेज रफ्तार वाहन ने सिपाही को कुचला, दर्दनाक हादसे में गई जान

औरंगाबाद। बिहार के औरंगाबाद जिलें में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सिपाही की बाइक में टक्कर मार दी। जिसके कारण सिपाही की मौत हो गई। घटना दाउदनगर थाना क्षेत्र के एनएच 139 बेलाढ़ी जाने वाली छोटी नहर की है। मृतक की पहचान रोहतास जिले के नटवार थाना क्षेत्र के बलिया गांव निवासी 35 वर्षीय प्रमोद कुमार के रूप में की गई है, जो बिहार पुलिस में सिपाही था। पटना के मोकामा थाना में पदस्थापित था। घटना के बाद इसकी सूचना दाउदनगर पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर कागजी प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेज दिया। जहां से पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में मातम पसरा हुआ है। सिपाही प्रमोद कुमार अपने ससुराल दाउदनगर थाना के बेलाढ़ी गांव गया था। जहां से वापस मंगलवार की रात अपने रूम दाउदनगर लौट रहा था। जैसे ही वह बेलाढ़ी समीप छोटी नहर पर पहुंचा कि अज्ञात वाहन टक्कर मार दी। जिसके कारण उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों ने उसे आनन-फानन में इलाज के लिए दाउदनगर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ले गए। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद सिपाही को मृत घोषित कर दिया।

About Post Author

You may have missed