UP : बच्चे के मुंह के आरपार हुई सरिया, चिकित्सकों ने दिया नया जीवन

देवरिया। यूपी के देवरिया जिले में छत पर खेल रहा बालक निर्माणाधीन मकान के पीलर पर जा गिहरा, जिसके कारण पीलर में निकली सरिया उसके मुंह के आरपार हो गई। डॉक्टरों ने बच्चे के मुंह में घुसे सरिया को आपरेशन कर बाहर निकाल लिया है। आपरेशन सफल होने पर डॉक्टरों ने राहत की सांस ली है।
मिली जानकारी के अनुसार देवरिया जिला के गौरीबाजार थाना क्षेत्र के बौड़ी तिवारी गांव में अपने साथियों संग बच्चा निर्माणाधीन मकान के छत पर खेल रहा तभी बच्चा अनियंत्रित होकर पिलर पर जा गिरा, सिससे निकली सरिया उसके मुंह के आरपार हो गई। साथ खेल रहे बच्चों ने शोर मचाया तो लोग जुटे। सरिया आरपार होने से उसमे फंस गया है। गांव के कुछ लोगों ने हिम्मत कर किसी तरह एक सिरे से सरिया को काटा और बालक को निकाला। सरिया का शेष हिस्सा मुंह में ही फंसा रह गया है। जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख बच्चे को बीआरडी मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया। घायल बच्चा रामलखन का पुत्र राज (12 वर्ष) बताया जाता है।
उधर, बाबा राघव दास (बीआरडी) मेडिकल कॉलेज में गंभीर स्थिति देखते हुए डाक्टरों ने आनन-फानन में आपरेशन की तैयारी हुई। ब्लड जांच आदि सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद रात 11:45 बजे आपरेशन शुरू हुआ। करीब डेढ़ घंटे तक चले आपरेशन के बाद बच्चा खतरे से बाहर है। आपरेशन सफल होने पर डॉक्टरों ने राहत की सांस ली। आपरेशन में एनेस्थीसिया विभाग के डॉ. सतीश, सर्जरी विभाग के डॉ. अभिषेक जीना व डॉ. सैम्फ,  नाक- कान- गला विभाग के डॉ. आरएन यादव व डॉ. वर्तिका शामिल थीं। डॉ. अभिषेक जीना ने बताया कि जीभ का अगला हिस्सा, गला व सीने में हुए नुकसान को ठीक कर दिया गया है। कोई परमानेंट डैमेज नहीं था। बच्चा पूरी तरह स्वस्थ है।

About Post Author

You may have missed