PATNA : अज्ञात शव मिलने से मची सनसनी, शिनाख्त करने में जुटी पुलिस

पटना। राजधानी पटना में एक अज्ञात का शव मिलने से हड़कंप मच गया। लोगों ने शव को देखते ही पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस सबसे पूछताछ कर रही। मामले की छानबीन की जा रही। घटना चौक थाना अंतर्गत मोर्चा रोड स्थित नेहरू टोला की है। जहां एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिल है। आसपास के लोगों के अनुसार उक्त व्यक्ति इलाके में कई दिनों से घूम रहा था। आज एक घर के दरवाजे पर उसका शव संदिग्ध अवस्था में पाया गया। मृत व्यक्ति के हाथ में गोदना से छोटे मांझी लिखा हुआ है। पुलिस उसकी पहचान करने में जुट गई है।

About Post Author

You may have missed