दरभंगा : गैस सिलेंडर ब्लास्ट से दो बच्चियों की मौत, 2 की हालत गंभीर, मची अफरा-तफरी

कुशेश्वरस्थान, दरभंगा। बिहार के दरभंगा जिले से सुबह- सुबह भीषण हादसा हुआ है। जानकारी के अनुसार, कुशेश्वरस्थान के नारायणपुर गांव में घरेलू गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गया है। जिसमें दो बच्चियों की मौत मौके पर ही हो गयी। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। सिलेंडर ब्लास्ट के बाद घर में आग लग गई और महिला समेत उनके 3 बच्चे इसकी चपेट में आ गए।

जानकारी के अनुसार, मरने वाले बच्चियों की उम्र 10 और 8 साल बताई जा रही है। जबकि महिला और उसके एक बच्चे गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। सिलेंडर ब्लास्ट के बाद घर में आग लग गई। आग की चपेट में कई घर आ गए। मिली जानकारी के अनुसार 10 घरों तक आग फैल गई। जिसमें लाखों की संपत्ति जलकर खाक हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। घटना की सूचना मिलने पर प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची है। प्रशासन की टीम राहत और बचाव कार्य में जुटी है।

About Post Author

You may have missed