मुंगेर में गंगा में नहाने गये दो बच्चों की डूबकर मौत, शवों की तलाश में जुटी पुलिस

मुंगेर। बिहार के मुंगेर जिलें में गंगा में स्नान के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के कष्टहरनी घाट का है।हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस गोताखोरों की मदद से गंगा में दोनों बच्चों की तलाश में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को दोनों बच्चे गंगा में स्नान के लिए गए थे। नहाने के दौरान गहराई का पता नहीं चलने से दोनों डूब गए। इस बात की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई है। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दिए जाने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंच चुकी है और गोताखोरों की मदद से दोनों बच्चों की तलाश शुरू कर दी गई है।

About Post Author

You may have missed