PATNA : गैस लोडेड ट्रक ने बाइक सवार दो भाईयों को मारी जोरदार टक्कर, एक की मौत, खुशी का माहौल मातम में बदला

फुलवारीशरीफ। प्रखंड मुख्यालय के पास एक गैस लोडेड ट्रक ने बाइक पर जा रहे दो भाईयों को जोरदार धक्का मार दिया। धक्का लगते ही बाइक पर पीछे बैठे बड़े भाई कोईलवर निवासी अशोक सिंह की ट्रक से कुचल कर मौत हो गयी जबकि बाइक चला रहा उनका छोटा भाई पंकज कुमार को मामूली चोट आयी और वह बाल-बाल बच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को उठा कर पोस्टमार्टम के लिए एम्स अस्पताल भेजा दिया है। हादसे के बाद घटनास्थल पर थोड़ी देर के लिए जाम लगा रहा, जिससे अफरा-तफरी का माहौल हो गया। हादसे में एक भाई के मौत की खबर मिली तो परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जाता है कि मृतक के भतीजी की शादी होने वाली थी, हादसे में एक की मौत हो जाने से खुशी का माहौल मातम में बदल गया।
बताया जा रहा है कि कोईलवर निवासी शिक्षक पंकज कुमार अपने बड़े भाई अशोक सिंह के साथ पटना से कोईलवर लौट रहे थे। इसी क्रम में प्रखंड परिसर के नजदीक विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने दोनों भाई को कुचल डाला। इस हादसे में बड़े भाई अशोक सिंह 28 वर्ष की मौत घटनास्थल पर ही हो गई।
मृतक के छोटे भाई पंकज कुमार ने बताया कि 13 जून को उनके बड़े भाई स्व आशुतोष सिंह की बेटी की शादी तय थी। शादी की सभी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी थी। दूरदराज के परिवार वालों को शादी की निमंत्रण कार्ड की जा चुका था। शादी की तैयारी से पूर्व संध्या पर घर की महिलाएं शादी के सोहर गीत गा रही थी। इसी बीच अशोक सिंह के अचानक मौत की खबर ने पूरे माहौल को गम में तब्दील कर दिया। मृतक अशोक सिंह अपना खेती बारी करके दो बेटी और एक बेटे का भरण पोषण किया करते थे। बड़ी बेटी तृप्ति सिंह की शादी के लिए भी अशोक सिंह ने काफी सपने संजोग रखे थे। इस बीच सोमवार को हुई सड़क हादसे में पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है।

About Post Author

You may have missed