जमुई में बैंक के कर्ज से परेशान होकर युवक ने की आत्महत्या, फांसी लगाकर दी जान

जमुई। जमुई में कर्ज से परेशान एक 36 साल के युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसके शव को चरका पत्थर थाने की पुलिस ने कब्जे में लेकर पूरे मामले की जांच में जुट गई है। मृतक की पहचान चरका पत्थर थाना क्षेत्र के विशनपुर गांव निवासी मोहम्मद सादिक अंसारी का बेटा जमीरउद्दीन के रूप में की गई है। बताया जाता है कि जमीरउद्दीन काफी गरीब परिवार का लड़का था। जो मजदूरी कर अपना और अपने परिवार का भरण पोषण करता था। बीते कुछ महीनों से वह बंधन बैंक से कर्ज लिया था। साथ ही उसने ईएमआई पर एक बाइक की खरीदारी की थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि आसपास के लोगों से भी उसने कर्ज लिया था। कुल मिलाकर 3 लाख रुपए का कर्ज हो गया था। बकायादार लगातार कर्ज की मांग कर रहे थे। जिससे वह कुछ दिनों से परेशान था। मंगलवार की देर रात जमीरउद्दीन ने अपनी पत्नी और बच्चे को रूम में सोने के बाद वह खुद घर के बारामदे पर आ गया। दीवार में लगे खुटे में रस्सी के जरिए फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी बुधवार की सुबह लगी। जब उसकी पत्नी सो कर उठी और बाहर निकली तो देखा कि उसका पति जमीरउद्दीन खूटे पर रस्सी के जरिए लटका हुआ है। इसके बाद उसके द्वारा शोर मचाया गया। आसपास के लोग जमा हो गए और उसे खुटे से निकाला। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इधर, घटना की जानकारी के बाद चरका पत्थर थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज पूरे मामले की जांच में जुट गई है। चरका पत्थर थानाध्यक्ष अभिनंदन कुमार ने बताया कि एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने की जानकारी मिली है। हत्या का कर्णाधिक कर्ज होना बताया गया है। हालांकि पूरे मामले की जांच की जा रही है।

About Post Author

You may have missed