PATNA : मसौढ़ी में नीलगाय के आतंक से किसान परेशान, फसल हो रही बर्बाद

पटना। राजधानी पटना के मसौढ़ी अनुमंडल क्षेत्र में इन दिनों नीलगायों का आतंक बढ़ गया है। नीलगाय किसानों की खेत में लहलहाती फसल बर्बाद कर रहे है। रात की अंधेरा हो या फिर दिन का उजाला हो इससे इन नीलगायों को कोई परहेज नहीं है। खेत में झुंड के झुंड पहुंच कर खेत में लगी फसल को भारी नुकसान पहुंचा रही हैं। इनके आतंक से किसानो ने कई फसलों को लगाना छोड़ दिया हैं। चना वं अरहर की खेती दिनों दिन इस इलाके में कम होती जा रही है। किसानों का कहना है कि जैसे ही इन फसलों का फूल तैयार होता है वह नीलगायों का निवाला बन जाता है। खाने से ज्यादा इनके पैरों से फसल की बर्बादी होती है। अगर फसल को बचाना है तो किसानों को अपने खेतों में जाल लगाकर या रतजगा कर फसल को बचाने की मजबूरी हो गई है। तभी फसल बच पाएगी अन्यथा किसानों के घर तक फसल पहुंच पाना मुश्किल काम हो गया है। वन्य प्राणी होने की वजह से इन नीलगायों को कोई मार भी नहीं सकता है। ऐसे में आखिर किसान करे तो क्या करे। समस्या किसी एक गांव के किसानों की नहीं बल्कि, हर जगह एक समान स्थिति है। धनरूआ मसौढ़ी पुनपुन प्रखंड क्षेत्र के गांवों में फसलों को नीलगाय अपना निवाला बना रही है।

About Post Author

You may have missed