PATNA : साइबर अपराधियों के जाल में फंसी महिला; खाते से निकले 79 हजार रूपये, गूगल पर सर्च की थी हॉस्पिटल का नंबर

पटना। राजधानी में एक महिला को गूगल पर सर्च कर हॉस्पिटल का नंबर निकालना और उस पर कॉल करना काफी महंगा पड़ गया। वो साइबर अपराधियों के बिछाए जाल में फंस गई। बता दे की साइबर अपराधियों ने 3 बार में UPI से कनेक्ट महिला के बैंक अकाउंट से कुल 79 हजार 367 रुपए की निकासी कर ली। वही निकाशी की गई रुपयों को दूसरे अकाउंट में ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिया गया। महिला को अपने साथ हुए साइबर फ्रॉड का पता 17 नवंबर की रात 9 बजे के करीब आए मैसेज से चला। जिसके बाद उसके होश उड़ गए।
इलाज कराने के लिए लेनी थी जानकारी
वही साइबर फ्रॉड की शिकार हुई महिला का नाम अनुपम है। जो की मीठापुर बी एरिया के रामदास पथ की रहने वाली हैं। इन्हें अपना इलाज कराना था। गुरुवार को इन्होंने गूगल पर सर्च कर पटना के महावीर वात्सल्य हॉस्पिटल का नंबर 0612-2973528 निकाला। फिर उस पर कॉल किया। बात भी की। लेकिन कुछ देर बाद ही इनके मोबाइल पर अनजान मोबाइल नंबर 7338350690 से कॉल बैक आया। उसने खुद को हॉस्पिटल का स्टाफ बताया था। वही महिला ने बताया की कॉल करने वाले ने कहा कि मैं एक लिंक भेज रहा हूं। उस पर आप 5 रुपया UPI से पेमेंट कर दीजिए। इसके बाद आपका नंबर लग जाएगा। तब मैंने 5 रुपया कर दिया। इसके बाद पहले 1 रुपया कटा, फिर 79 हजार कटे। इसके बाद 366 रुपया काट लिया। कुल 3 ट्रांजेक्शन में साइबर अपराधियों ने 79.367 रुपए निकाल लिया। जिस अकाउंट से रुपयों की निकासी हुई, वो SBI के मीठापुर ब्रांच में है। वही शुक्रवार को इस मामले में महिला ने आर्थिक अपराध इकाई के साइबर सेल में लिखित तौर पर कंप्लेन किया है। अब साइबर सेल की टीम इस मामले की जांच कर रही है। जिस मोबाइल नंबर से महिला को कॉल किया गया, उसका डिटेल खंगाल रही है।

About Post Author

You may have missed