हादसा : नालंदा में निर्माणाधीन फ्लाई ओवर का स्लैब गिरने से एक मजदूर की गई जान, शव की पहचान में जुटी पुलिस

नालंदा। बिहार के नालंदा जिलें से बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दे की जिला में बड़ा हादसा हुआ है। बताया जा रहा हैं की निर्माणाधीन फ्लाई ओवर का स्लैब गिरा है। जिसमें दबकर एक मजदूर की मौत हो गयी है। जिला के भागन बिगहा में NH 20 पर ओवर फ्लाई निर्माण के दौरान अचानक स्लैब टूटकर गिर गया है। जिससे एक मजदूर की दबकर मौत हो गयी है। अभी तक कामगार की पहचान नहीं हो सकी है। वही शव गटर से दबा हुआ है। वही इस घटना के बाद वहां काम कर रहे अन्य मजदूर भाग खड़े हुए। वही वेना थानाध्यक्ष मुकेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि शव की पहचान के लिए साथी मजदूरों को बुलाया गया है। बता दें कि बख्तियारपुर-बिहारशरीफ-नवादा-बरही NH 20 का फोरलेन का काम चल रहा है। निर्माण कार्य का जिम्मा गावर कम्पनी को मिला है। जो सड़क और ओवर फ्लाई का निर्माण कर रही है। गटर टूटने से ओवर फ्लाई की गुणवत्ता पर अभी से सवाल उठने लगा है।

About Post Author

You may have missed