मुंगेर में दर्दनाक हादसा : यात्रियों से भरी टाटा गाडी पलटी, एक की मौत, कई घायल

मुंगेर। बिहार के मुंगेर जिलें के शामपुर थाना के बनारसी बासा महादलित टोला के पास शनिवार की सुबह यात्रियों से भरी एक टाटा-407 पलट गई। जिसके बाद वाहन पर सवार रेल कारखाना जमालपुर के रेलकर्मी सुखदेव टूडु (50) की मौत हो गई। आधा दर्जन से ज्यादा यात्री जख्मी हो गए। सभी को इलाज के लिए खड़गपुर स्वास्थ्य केंद्र लाया गया है। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। दरअसल, यात्रियों को लेकर टाटा-407 वाहन खड़गपुर से बरियारपुर जा रहा था। बनारसी बासा के पास चालक वाहन को रोककर यात्री को उतार रहा था। इस बीच पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे हाइवा ने वाहन को धक्का मार दिया। वाहन सड़क किनारे खेत में पलट गया।

वही घटना के बाद चीख-पुकार मच गई। यात्री किसी तरह वाहन से निकले। सूचना मिलने के बाद शामपुर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद आसपास के लोग भी पहुंच गए और घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। धक्का मारने के बाद हाइवा चालक मौके से फरार हो गया।

About Post Author

You may have missed