मुजफ्फरपुर : नवविवाहिता की दहेज के लिए जलाकर हत्या, अधजली लाश पुलिस ने घर से किया बरामद

  • मायके वालों का ससुराल वालों पर आरोप, घटना के बाद से ससुराल वाले फरार

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर में एक बार फिर एक नवविवाहिता दहेज की आग में जलाकर मार दी गई। जिले के सकरा थाना के फरीदपुर निमतल्ला चौक के पास स्थित टोले की घटना है। घटना की जानकारी पुलिस को शुक्रवार रात आठ हुई। इसके बाद दल बल के साथ पहुंची पुलिस ने घर से शव बरामद किया। मायके वाले जिंदा जलाकर मार डालने का आरोप ससुराल वालों पर लगा रहे हैं। घटना के बाद से ससुराल वाले फरार हैं। मृतका जूली कुमारी (19) गांव के कृष्णा कुमार की पत्नी थी। मृतका का मायके ढोली बाजार में है। सूचना पर मायके से काफी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंचे। सभी दहेज के लिए जूली को जलाकर मार देने का आरोप लगा रहे थे। मायके वालों ने पुलिस को बताया कि छह माह पहले निमतल्ला चौक के कृष्णा कुमार के साथ जूली की धूम-धाम से शादी की थी। शादी में उपहार स्वरूप काफी सामान व नकद दिया था। लेकिन ससुराल वाले जूली को दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। यह जानकारी जूली ने फोन पर दिया था। इसको लेकर ससुराल वालों को समझाया भी गया था। लेकिन ससुराल वाले नहीं माने। मृत नवविवाहिता की सास सिलाई प्रशिक्षण केंद्र भी चलती है। वही सकरा थाने के दारोगा सुनील कुमार थापा ने बताया कि शव कमरे से बरामद की गई है। आग से शव जला हुआ था। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है। मायके वालों की ओर से आवेदन नहीं मिला है। मायके वालों ने जलाकर मार डालने का आरोप लगाया है। उसके आधार पर फिलहाल कार्रवाई की जा रही है।

About Post Author

You may have missed