सड़क हादसा : रोड क्रॉस करने के दौरान दंपति को अनियंत्रित ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, पति की मौके पर गई जान

बेगूसराय। बेगूसराय में अनियंत्रित ट्रैक्टर ने सड़क क्रॉस करने के दौरान दंपति को रौंद डाला। जिससे दोनों पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। वही स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पति की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है। वही इस घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के दहिया गांव की है। वही मृतक की पहचान दहिया गांव निवासी संजय चौधरी के रूप में हुई है। मिली जानकरी के मुताबिक बुधवार को संजय चौधरी भगवानपुर पीएचसी में कार्यरत अपनी पत्नी गुड्डी देवी को पीएससी से लेकर पैदल ही अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान दहिया हनुमान मंदिर के पास तेज रफ्तार अज्ञात ट्रैक्टर ने दोनों को रौंद डाला।

वही ग्रामीणों ने दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां संजय चौधरी की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी गुड्डी देवी की हालत नाजुक बनी हुई है। वही ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची भगवानपुर थाने की पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और छानबीन में जुट गई है। वही इधर, घटना के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

About Post Author

You may have missed