जदयू, राजद और कांग्रेस के आधा दर्जन पदाधिकारियों ने सैंकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ लोजपा (रा) की सदस्यता ग्रहण की

पटना। लोजपा (रा) की बढ़ती लोकप्रियता और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान जी के विजन ‘बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट से प्रभावित होकर सोमवार को JDU, राजद और कांग्रेस के आधा दर्जन पदाधिकारियों ने सैंकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ लोजपा (रा) की सदस्यता ग्रहण कर ली। लोजपा (रा) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने सभी नये सदस्यों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। वही इस मौके पर पार्टी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष जनाब सलीम साहिल साहब के साथ प्रदेश संगठन मंत्री रविंद्र सिंह और पार्टी के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता राजेश भट्ट भी मौजूद रहे। जदयू, राजद और कांग्रेस छोड़कर लोजपा (रा) ज्वाइन करने वालों में JDU के दरभंगा जिला कमेटी से मोहम्मद अजीज, सरफराज अंसारी, बरकत अली एवं मोहम्मद आशु अंसारी कांग्रेस के शब्बीर अहमद एंव गुलजार प्रधान और RJD के कामरान आलम, अब्दुल रहमान व सरफराज अहमद के साथ इन दलों के सैकड़ों कार्यकर्ताओं का नाम शामिल है। ये सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता अल्पसंख्यक समुदाय से हैं और फिल्हाल इन्हें लोजपा (रा) के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ में ही जगह मिली है। बता दे की पटना के कृष्णापुरी स्थित लोजपा (रा) के प्रदेश कार्यालय में आयोजित इस मिलन समारोह के बाद प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि जिसे जहां सम्मान और उचित स्थान मिलेगा वह वहां जाएगा। जो लोग भी आज पार्टी में शामिल हुए हैं इन्हें लोजपा (रा) और हमारे नेता माननीय चिराग पासवान जी की नीतियों और सिद्धांतों पर विश्वास है।

वही अन्य दलों को छोड़कर लोजपा (रा) में शामिल हुए सभी नये सदस्यों का स्वागत करते हुए तिवारी ने उम्मीद जताई कि इनके आने से पार्टी और ज्यादा मजबूत होगी। साथ ही पार्टी के विजन ‘बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट’ को जन-जन तक पहुंचाने का रास्ता भी सुगम होगा। वही पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी कुंदन पासवान ने बताया कि अल्पसंख्यक कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सलीम साहिल ने अपने कमेटी का विस्तार करते अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ में कई लोगों को प्रदेश और जिला स्तर पर नई और अहम जिम्मेदारी भी सौंपी है। जिनमें मोतिउल्लाह को प्रधान महासचिव, मोहम्मद नसीम अंसारी मोहम्मद सरवर अली व मोहम्मद समीर अंसारी को प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मोहम्मद साकेत खान व मोहम्मद नसरुद्दीन को प्रदेश महासचिव बनाया गया है। इसी तरह मोहम्मद सरफराज अहमद को जिलाध्यक्ष दरभंगा, कमरान आलम को जिलाध्यक्ष पटना पश्चिमी, मोहम्मद नफीस को जिलाध्यक्ष जमुई, समीर आलम को जिलाध्यक्ष वैशाली, मुनव्वर हुसैन को जिलाध्यक्ष मधेपुरा, मोहम्मद ओमेन्दु रहमान को जिलाध्यक्ष समस्तीपुर, मोहम्मद हसन इकबाल को जिला उपाध्यक्ष जमुई, नौशाद खान को जिला सचिव हाजीपुर, मोहम्मद आमिर को जिलाध्यक्ष मुंगेर, मोहम्मद इमरान को जिलाध्यक्ष सहरसा, मोहम्मद राशीद अंसारी को जिला सचिव सुपौल, मोहम्मद इम्तियाज भारती को जिलाध्यक्ष जहानाबाद, मोहम्मद टीपू सुल्तान को जिलाध्यक्ष शेखपुरा, मोहम्मद जमशेद आलम को जिलाध्यक्ष पश्चिमी चंपारण, मोहम्मद हसन इमाम को जिला महासचिव झाझा और अभिषेक सिंह को पटना महानगर का अध्यक्ष बनाया गया है।

About Post Author

You may have missed