कुढ़नी उपचुनाव में वीआइपी नीलाभ कुमार को दे सकती हैं टिकट, मुकेश सहनी जल्द करेंगे घोषणा

पटना। मोकामा और गोपालगंज उपचुनाव के नतीजे आने के बाद अब कुढ़नी विधानसभा सीट पर चुनाव होने हैं। कुढ़नी विधानसभा की रिक्त हुई सीट से विकासशील इंसान पार्टी नीलाभ कुमार को उम्मीदवार बना सकती है। मंगलवार की शाम तक पार्टी नाम का एलान कर सकती है। नीलाभ कुमार साधु शरण शाही के पौत्र हैं। साधु शरण भी कुढ़नी विधानसभा क्षेत्र से विधायक रह चुके हैं। साधु शरण ने 1069, 1972 और 1977 में इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया था। बीबीए व एमबीए तक कि शिक्षा ग्रहण करने वाले नीलाभ कुमार अपने दादा को आदर्श मानते हैं।
आज शाम तक हो सकती है आधिकारिक घोषणा
जानकारी के अनुसार, मंगलवार को नीलाभ कुमार ने वीआइपी प्रमुख व पूर्व मंत्री मुकेश सहनी और राष्ट्रीय प्रवक्ता देवज्योति से मुलाकात की। सहनी ने कुछ रोज पहले ही कहा था कि भाजपा के एलान के बाद ही वे कुढ़नी से अपने उम्मीदवार की घोषणा करेंगे। वही बताया जा रहा हैं की कि आज शाम तक नीलाभ के नाम की आधिकारिक घोषणा हो सकती है।

About Post Author

You may have missed