राज्य में पछुआ हवा के कारण 10 डिग्री तक गिरा पारा, पटना में भी मौसम में तेज़ी से हो रहा बदलाव

पटना। राजधानी पटना समेत पूरे बिहार में उत्तर पछुआ हवा के कारण ठंड में वृद्धि होने लगी है। इसके प्रभाव से राज्यभर के तापमान में तेजी से गिरावट आई है। मौसम विज्ञानी की मानें तो पछुआ के कारण प्रदेश का मौसम अगले पांच दिनों तक शुष्क बना रहेगा। इस दौरान प्रदेश के अधिकतम व न्यूनतम तापमान में क्रमिक गिरावट जारी रहेगी। धीरे-धीरे प्रदेश में ठंड अपना पैर पसारने में लगा है। सोमवार को राजधानी समेत प्रदेश के 19 जिलों के न्यूनतम तापमान में आंशिक गिरावट दर्ज की गई। राजधानी के अधिकतम तापमान तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस नीचे आने के साथ 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया वहीं न्यूनतम तापमान में सामान्य से एक डिग्री की गिरावट के साथ 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बिहार के बांका जिले का न्यूनतम तापमान में सामान्य से 1.4 डिग्री की गिरावट के साथ 10.5 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश का सबसे ठंडा शहर दर्ज किया गया। वही मौसम विज्ञान के अनुसार प्रदेश के पूर्वी व पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधुबनी, पूर्णिया जिले के एक या दो स्थानों पर सुबह के समय कुहासा छाए रहने की संभावना है।

About Post Author

You may have missed