प्रदेश में आज वर्षा के साथ वज्रपात का अलर्ट जारी, मौसम विभाग ने सावधानी रहने की दी चेतावनी

पटना। बिहार के सभी जिलों में आज भी वर्षा की संभावना है। बिहार के उत्तर पूर्व और दक्षिण पूर्वी क्षेत्र के 12 जिलों के अधिकांश स्थानों पर वर्षा की संभावना जताई गई है। इन जिलों में मधेपुरा, सहरसा, कटिहार, पूर्णिया, सुपौल, अररिया, किशनगंज, भागलपुर, मुंगेर, बांका, जमुई और लखीसराय शामिल हैं। इनमें कई जिलों में भारी वर्षा की भी संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार प्रदेश के सभी जिलों में आकाशीय बिजली चमकने और वज्रपात गिरने के भी संकेत हैं। इसको लेकर सावधानी बरतने के लिए कहा गया है।

वहीं बिहार के उत्तर पश्चिम और उत्तर मध्य बिहार के 12 जिलों में बारिश की संभावना है। पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर जिले में अनेक स्थानों पर मध्यम स्तर की वर्षा हो सकती है। वहीं दक्षिण मध्य और दक्षिण पश्चिम जिलों में कुछ-कुछ स्थानों पर मध्यम वर्षा तो कहीं-कहीं हल्की वर्षा होगी। बीते मंगलवार को बिहार के 19 जिलों में वर्षा हुई है। इन 19 जिलों में से 6  जिलों के अनेक स्थानों पर भारी वर्षा हुई है। सबसे अधिक वर्षा पश्चिमी चंपारण में हुई। यहां 119.2 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड किया गया।

About Post Author

You may have missed