October 25, 2026

बांका में सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत, दो बाइकों की टक्कर से हुआ हादसा

बांका । जिले में खेसर थाना क्षेत्र के खेसर-रमसरिया मुख्य मार्ग पर रमसरिया मोड़ के पास हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। इसके बाद से परिजनों में मातम का माहौल है।

मामले की जानकारी मिलने पर लोगों में अफरा-तफरी की स्थिति रही। विपरीत दिशा से आ रही दो बाइकों में जोरदार टक्कर हो गई।

मृतकों के नाम राजकुमार मंडल, शिवम तांती और राहुल तांती है। बता दें कि टेंगपाजा के शिवम तांती व राहुल तांती बाइक से रिश्तेदार के यहां जा रहे थे। इसी बीच रमसरिया मोड़ पर दूसरी बाइक से आमने-सामने की टक्कर हो गई।

मामले की जानकारी पुलिस को दी गई इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। इधर, इसके बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

You may have missed