मधुबनी : चोरों ने 2 मंदिरों को बनाया निशाना; तीन कीमती मूर्ति हुई चोरी, लोगों में नाराजगी

मधुबनी। बिहार के मधुबनी जिलें में दो मंदिरों से तीन मूर्ति व चांदी के पूजा संबंधी बर्तन की चोरी कर ली गई। शहर के बड़ा बाजार चौक के राम जानकी मंदिर से माता सीता और भगवान लक्ष्मण की अष्टधातु की मूर्ति चोरी कर ली गई। चोरी गई दोनों मूर्ति का वजन करीब करीब 35 किलो बताई गई है। चोरी गई दोनो मूर्ति का बाजार मूल्य करीब एक करोड़ आंकी गई है। जानकारी के अनुसार, मंदिर के पुजारी शिवनाथ मिश्र ने बताया कि शनिवार की सुबह करीब छह बजे घर से मंदिर पहुंचे तो देखा कि मंदिर के ग्रिल का दोनों ताला टूटा पड़ा था। ग्रिल के बाद की लकड़ी का दरवाजा टूटा था। भगवान के सिंहासन पर स्थापित माता सीता और भगवान लक्ष्मण की मूर्ति गायब था। जबकि भगवान राम की मूर्ति सिंहासन से नीचे रखा था। पुजारी ने बताया कि वह वर्ष 1995 से मंदिर पर पुजारी के रूप में कार्य कर रहे हैं। शुक्रवार की रात मंदिर बंद कर निकट ही अपने घर चले गए थे। वहीं शहर के मुरली मनोहर मंदिर से पीतल के बाल गोपाल की मूर्ति व चांदी-पीतल की बर्तन चोरी कर ली गई। करीब तीन साल पूर्व इस मंदिर से करोड़ों की मूर्ति चोरी कर ली गई थी। मगर, अब तक बरामद नहीं सका है।

About Post Author

You may have missed