NCERT की पाठ्यक्रम में हुआ बदलाव, मुगल साम्राज्य का इतिहास नहीं पढ़ पाएंगे 12वीं के बच्चे

नई दिल्ली। एनसीईआरटी ने 12वीं कक्षा के लिए इतिहास, नागरिक शास्त्र और हिन्दी के सिलेबस में कुछ बदलाव किए हैं। बता दे की इतिहास की किताब से मुगल साम्राज्य से जुड़ा चैप्टर हटाया गया है। वही हिंदी के किताब से कुछ कविताएं और पैराग्राफ हटाने का निर्णय लिया गया है। वही अपडेटेड सिलेबस के मुताबिक, थीम्स ऑफ इंडियन हिस्ट्री-पार्ट II से मुगल दरबार और शासकों व उनके इतिहास से संबंधित अध्यायों को हटाया गया है। वही नागरिक शास्त्र की किताब से ‘यूएस हिजेमनी इन वर्ल्ड पॉलिटिक्स’ और ‘द कोल्ड वॉर एरा’ जैसे चैप्टर हटाए गए हैं। वही इसके अलावा स्वतंत्र भारत में राजनीति की किताब से ‘जन आंदोलन का उदय’ और ‘एक दल के प्रभुत्व का दौर’ हटा दिया गया है। बता दे की इनमें कांग्रेस के प्रभुत्व की प्रकृति, सोशलिस्ट, कम्युनिस्ट पार्टी, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया, भारतीय जनसंघ आदि को पढ़ाया जाता है। वही 11वीं की बुक थीम्स इन वर्ल्ड हिस्ट्री से ‘सेंट्रल इस्लामिक लैंड्स’, ‘संस्कृतियों का टकराव’ और ‘द इंडस्ट्रियल रेवोल्यूशन’ जैसे चैप्टर हटा दिए गए हैं। वही NCERT ने हिन्दी सब्जेक्ट के सिलेबस में भी कुछ बदलाव किए हैं।

इनमें हिन्दी आरोह भाग-2 की किताब से फिराक व गोरखपुरी की गजल और अंतरा भाग दो से सूर्यकांत त्रिपाठी निराला की गीत गाने दो मुझे को हटा दिया है। इसके अलावा विष्णु खरे की एक काम और सत्य को भी हटाया गया है। बता दे की मौजूदा सेशन से होने जा रहे बदलाव केवल 12वीं क्लास तक ही सीमित नहीं है, बल्कि 10वीं और 11वीं क्लास की किताब से भी कई चैप्टर हटाए गए हैं। 11वीं की बुक थीम्स इन वर्ल्ड हिस्ट्री से ‘सेंट्रल इस्लामिक लैंड्स’, ‘संस्कृतियों का टकराव’ और ‘द इंडस्ट्रियल रेवोल्यूशन’ जैसे चैप्टर हटा दिए गए हैं। इसी तरह 10वीं की बुक लोकतांत्रिक राजनीति-2 से लोकतंत्र और विविधता, लोकप्रिय संघर्ष और आंदोलन, लोकतंत्र की चुनौतियां जैसे चैप्टर हटाए गए हैं। वही स्वतंत्र भारत में राजनीति की किताब से ‘जन आंदोलन का उदय’ और ‘एक दल के प्रभुत्व का दौर’ हटा दिया गया है। वही बता दे की सिलेबस में यह बदलाव देशभर के उन सभी स्कूलों व छात्रों के लिए लागू होगा, जहां NCERT की किताबें कोर्स का हिस्सा हैं। इसमें CBSE और UP बोर्ड भी शामिल है। NCERT के मुताबिक, सिलेबस में जो भी बदलाव किया गया है उसे मौजूदा शैक्षणिक सत्र यानी बदलाव 2023-24 से ही लागू कर दिया जाएगा। वही यूपी बोर्ड के सचिव दिव्यकांत शुक्ला ने क्लास 10, 11 और 12वीं के नए पाठ्यक्रम की पुष्टि की है और कहा कि इसमें बदलाव किए गए हैं। यूपी बोर्ड का सिलेबस 2023-24 आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।

About Post Author

You may have missed