राजद के पूर्व विधायक नीरज यादव का निधन, डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने जताया शोक

पूर्णिया। राजद के पूर्व विधायक नीरज यादव का आज निधन हो गया। बताया जा रहा है की हार्ट अटैक के बाद उन्हें पूर्णिया के मैक्स हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांसे ली। नीरज यादव के निधन से बिहार की राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर दौड़ गयी है। वही नीरज यादव के निधन से रणनीतिक गलियारे के शोक का माहौल है। नीरज यादव के निधन से RJD नेता काफी मर्माहत हैं। वही डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने उनके निधन पर शोक जताया है। तेजस्वी यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि बरारी के पूर्व विधायक, पार्टी के समर्पित, जुझारू, और कर्मठ युवा नेता नीरज यादव जी के हदयघात के कारण असामायिक निधन की खबर सुन मर्माहत और निःशब्द हूँ। उन्होंने कहा की ईश्वर उनकी आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान तथा इस मुश्किल घड़ी में परिजनों को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे। नीरज यादव 2015 में कटिहार के बरारी विधानसभा सीट से राजद के टिकट पर चुनाव लड़े थे और जीत दर्ज की थी। नीरज यादव को लालू यादव का सिपाही माना जाता रहा है। राजद के वरिष्ठ नेताओं में इनकी पहचान रही है।

About Post Author

You may have missed