सारण : तालाब से प्राचार्य का शव मिलने से मची सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

सारण। बिहार के सारण में प्राथमिक विद्यालय के प्राचार्य का शव सारण में तालाब से बरामद किया गया है। जानकारी के अनुसार, मामला मशरक थाना क्षेत्र के कर्ण कुदरिया नहर का है। जहां पानी में तैरते हुए शव को ग्रामीणों ने निकाला और इस बात की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद जानकारी मिलते ही इलाके में फैल गयी। यहां पर लोग शव को देखकर पहचानने की कोशिश में लगे हैं। शव की पहचान सिवान के लकड़ी नवीगंज प्रखंड क्षेत्र के परौली पंचायत के सुनील सिंह के रुप में हुई है। सूचना के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। शिक्षक का शव मिलने से जहां एक तरफ हड़कंप मचा है, वहीं दूसरी तरफ ग्रामीणों में चर्चा है कि किसी ने व्यक्ति की हत्या कर शव को नहर में फेंक दिया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस ये तय नहीं कर पा रही है कि शिक्षक की मौत हुई या उसने आत्महत्या की है।

About Post Author

You may have missed